कवकनाशी एज़ोक्सीस्ट्रोबिन (AZOXYSTROBIN 23% SC) की पूरी जानकारी

यह broad spectrum और systemic fungicide है| यह पौधे के system में ऊपर की ओर गति करता है| दवा पूरे पौधे में जाकर रोग के बीजाणु को अंकुरण रोकने के साथ मौजूदा संक्रमणों को भी रोकता है| यह पौधे में क्लोरोफिल क्रिया को भी बढ़ाता है जिससे पौधे की अच्छी वृद्धि के साथ अधिक उपज प्राप्त होती है| 

यह fungicide मिर्च के fruit rot, powdery mildew, टमाटर के Early Blight & Late Blight, आलू के Early Blight Late Blight के लिए, खीरा के Downey Mildew, Powdery Mildew के लिए, भिंडी के Powdery Mildew के लिएजीरे की फसल में लगने वाले Downey Mildew और Powdery Mildew रोग के लिए, गेहूं में Powdery Mildew, अंगूर के Downey Mildew, Powdery Mildew पर, आम के Powdery Mildew Anthracnose रोगों, इसके अलावा सब्जीवर्गीय फसलों में रोग नियंत्रण के लिए काम में लिया जा सकता है| इसकी मात्रा 1 ml प्रति लीटर रखनी चाहिए या फिर 200 ml दवा 200 लीटर पानी में मिलाकर एक एकड़ खेत में स्प्रे किया जा सकता है|  

यह fungicide Adama कंपनी का Mirador, Syngenta के Amistar, IFFCO का Noyaku आदि कंपनी के ब्रांड name से बाजार मे मिलता है| कीमत की बात करें तो एक एकड़ खेत में लगभग 800 रुपये की यानी 200 ml दवा की डोज़ लगेगी|

आपका कोई भी सुझाव या जानकारी सहृदय आमंत्रित है| कमेन्ट करके जरूर बताए ....धन्यवाद🙏

Agriculture Professional

Hi, This is Hemant Verma from Jodhpur, Rajasthan & M.Sc Agriculture From AAU Anand Gujarat. I am here for bring prosperity in Farming Community So Welcome to Agriculture Professional. Our Services are- Providing Agriculture Knowledge, Updating Agriculture News and Finding Solutions on agriculture related problems.

Post a Comment

Previous Post Next Post